Search

June 19, 2026 3:50 am

हत्या के प्रयास के आरोपी सादाब आलम गिरफ्तार, भेजा जेल

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 75/24, दिनांक 8 अप्रैल 2024 का है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 325 एवं 307 के तहत केस दर्ज किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सादाब आलम उर्फ सादाब ईमाम उर्फ शादाब आलम, पिता अख़्तर ईमाम, निवासी मधपाड़ा, थाना नगर, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ा।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी सूरत में असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!