Search

August 8, 2026 8:34 am

संगठन को मज़बूती की सौगात: सदर प्रखंड कांग्रेस ने छह मंडल अध्यक्षों को सौंपा जिम्मा।

जमीनी संगठन को धार देने की तैयारी, सदर प्रखंड में नियुक्त हुए नए सिपाही

जिला अध्यक्ष और सोशल मीडिया चेयरमैन की मौजूदगी में हुआ नियुक्ति पत्र वितरण।

पाकुड़ | सदर प्रखंड कांग्रेस कमेटी में शनिवार को संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक़ की अगुवाई में छह मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारुल इस्लाम और वरिष्ठ नेता रामविलास महतो मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूती देने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, संगठन की रीढ़ बूथ स्तर पर कार्यकर्ता होते हैं, जिन्हें संगठित कर कांग्रेस को नई ऊर्जा देनी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!