एस कुमार
पाकुड़: महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पलास झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में की गई. वही सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं के साथ स्वीप कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक कर सभी बुथ स्तर पर टैग किए गए कैडरो एवं सखी मंडल की महिलाओं को मतदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई. बीडीओ श्री यादव ने कहा की प्रखंड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत सखी मंडल की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अपना भागीदारी सुनिश्चित कर महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. मौके पर बीपीएम उज्जवल रविदास, विवेक कुमार, वाईपी रूसीकेश यादव, बिपिन मंडल, बुद्धिनाथ मुर्मू, महमूद आलम, सुचित्रा माल, दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।





