Search

May 4, 2026 4:55 am

सखी मंडल और जैविक खेती ने बसंती मुर्मू के जीवन में लाया बदलाव, अब हैं स्वावलंबी।

पाकुड़ जिला के पाकुड़िया प्रखंड के बसंतपुर संकूल अंतर्गत बन्नोग्राम पंचायत के घोषपोखर गांव की निवासी बसंती मुर्मू ,पति – सोमय बास्की एक गरीब परिवार से ताल्लुक़ रखती हैं इनका पूरा परिवार खेतीबाड़ी एवं पशुपालन पर निर्भर है पहले यह दीदी पैसा के कमी के कारण 5 —6 कट्ठा में सब्जी लगती थी और इस वजह से सही आमदनी नहीं हो पाती थी जिससे दीदी पूंजी के अभाव से ग्रस्त रहती थी और किसी तरह परिवार चलाती थी।बसंती मुर्मू दीदी झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित 20/5/2017 को सागेन साकाम आजीविका सखी मंडल से जुड़ कर जैविक विधि द्वारा खेतीबाड़ी एवं पशुपालन पर प्रशिक्षण मिला। जिसे सखी मंडल से 20000 ₹ ऋण लेकर 100 डिसमिल जमीन पर पूरा साल विभिन्न तरह के सब्जी खेती करने लगी जिसे जैविक खाद्य या कीटनाशक दवा का ही प्रयोग करती हैं उससे उनका रासायनिक खाद्य में लगने वाले खर्च भी बच जाता है।बसंती दीदी खीरा का सब्जी पाकुड़िया हटिया और गाँव के आसपास के हटिया में प्रति किलो 25 से30 रुपया दर से बेचती हैं जिसे दीदी का 8000 से 12000 हजार रुपया मासिक आमदनी कमा रही है और अपना परिवार सही से चला रही है।आमदनी के पैसा से दीदी ने 2nd हैंड ट्रैक्टर खरीदी है, जिससे उनकी कमाई में भी बढ़ोतरी होती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!