Search

October 12, 2026 4:01 pm

महिला स्वावलंबी सहयोग समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित, सखी मंडल की दिदियों ने साझा की सफलता की कहानी

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के सखी मंडल के दिदियों द्वारा वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता एवं संकुल पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्षिक आमसभा में पाकुड़िया कलस्टर के विभिन्न पंचायतों के ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। झारखंड स्टेट लाइवली हुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़िया के तत्वाधान में पाकुड़िया संकुल संगठन के अध्यक्ष शांतिबास्की, सचिव प्रेमलता हेम्ब्रम एवं संकुल लेखपाल मनोज राय द्वारा वार्षिक आय-व्यय सहित भुगतान प्राप्ति प्रस्तुत की गई एवं वित्त वर्ष 24-25 में किए जाने वाले कार्यों के बारे में कार्य योजना की जानकारी दी गई। संकुल संगठन की दिदियों ने अपने जीवन में सफलता की कहानी साझा की और जेएसएलपीएस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!