Search

October 8, 2026 11:18 pm

लिट्टीपाड़ा में संजय कुमार का बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण, विकास और जनकल्याण पर फोकस।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को निवर्तमान बीडीओ श्रीमान मराण्डी से 36 वे बीडीओ के रूप में पद भार ग्रहण किए। इस मौके पर बीडीओ संजय कुमार का निवर्तमान बीडीओ श्रीमान मराण्डी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचे इसको लेकर कार्य करेंगे।नए बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि प्रखंड का चहुमुंखी विकास करना पहली प्राथमिकता रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचे इसके लिए वे पूरा प्रयास करेंगे। बता दे कि पूर्व भी बीडीओ संजय कुमार वर्ष 2020 से 2023 तक लिट्टीपाड़ा प्रखंड में अपना सेवा दे चुके है। इस मौके पर प्रखंड कर्मियों ने नए बीडीओ का स्वागत किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!