Search

September 26, 2026 3:11 pm

संताली को प्रथम राजभाषा की दर्जा की मांग को लेकर बैठक संपन्न,21 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर पाकुड़ 19 फरवरी 2025 को आदिवासी सेंगेल अभियान की संताल परगना प्रमंडल महासचिव मदन मुर्मू के अध्यक्षता में 21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस को झारखंड में संताली को प्रथम राजभाषा की दर्जा की मांग को लेकर एक बैठक किया गया ।आदिवासी सेंगेल अभियान के द्वारा आगामी 21 फरवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस की उपलक्ष्य में संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाया जाए। इसी को लेकर 21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस को उपायुक्त के मार्फत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन पत्र दिया जाएगा।जबकि झारखंडी आदिवासी भाषाओं में से सबसे बड़ी और अधिक संताली भाषा बोली जाने वाली भाषा है। यह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई के प्रतिफल 22 दिसंबर 2003 में आठवीं अनुसूची में शामिल कर राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। बैठक में उपस्थित जिला सेंगेल छात्र मोर्चा अध्यक्ष रूबीलाल किस्कू, सुलेमान किस्कू प्रखंड परगना महेशपुर , सिकंदर हेंब्रम प्रखंड परगना अमड़ापाड़ा, रासका टुडू, श्यामलाल मुर्मू, जतन सोरेन, कुबराज मुर्मू, गंगाराम सोरेन समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!