आचार्यों को अध्यापन कराने के पूर्व स्वाध्याय अवश्य करना चाहिए — सुरेश मंडल
बजरंग पंडित
सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में साहेबगंज विभाग के विभाग प्रमुख सुरेश मंडल एवं सह प्रमुख रमेश कुमार के अध्यक्षता में शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य एवं आचार्य के साथ एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक से पूर्व सरस्वती माता ओंकार एवं भारत माता के फोटो पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रजनन का प्रारंभ हुआ। उक्त बैठक में विभाग प्रमुख ने अपने संबोधन में का कहा कि सभी आचार्यों को अध्यापन कराने से पूर्व स्वाध्याय अवश्य करना चाहिए। विद्यालय के बड़े भैया बहनों के साथ अनौपचारिक वार्तालाप भी करना चाहिए इससे बड़े भैया बहनें संस्कारित रहते हैं। सहित विद्यालय एवं पठन-पाठन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश प्रधानाचार्य एवं सभी आचार्यों को दिया गया।मोके पर विद्यालय समिति के सदस्य सचिव भुवनेश्वर नाथ ओझा, अध्यक्षअमर कुमार भगत ,उपाध्यक्ष तारक कुमार साव, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार भगत, सदस्या अनु देवी,आचार्य प्रतिनिधि-लखींद्र पाल, प्रधानाचार्य- कुशल कुमार आचार्य, कार्यालय प्रमुख निलय कुमार दास सहित अन्य आचार्य,दीदी उपस्थित थे।





