यासिर अराफ़ात
पाकुड़ : झारखंड युवा सदन 4.0 में तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए पाकुड़ जिला के ईलामी गांव के सरफराज आलम और शाहबाज हुसैन। इस वर्ष 27 सितंबर से 29 सितंबर तक तीन दिवसीय युवा सदन के कार्यक्रम में विधायक का नेतृत्व किया और सदन में महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में भाग लिए। इस बार झारखंड युवा सदन 4.0 में मानव तस्करी रोकथाम विधेयक बिल का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सदन में चर्चा हुआ। इस प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष की तरफ से सरफराज आलम ने अपनी बात रखी जबकि विपक्ष की तरफ से शाहबाज हुसैन को बात रखने का मौका मिला। जिसमें विधेयक पर अपना समर्थन करते हुए सरफराज आलम ने इस बिल को मानवता के कल्याण, मानव तस्करी में रोकथाम आदि पक्ष रखा। जबकि शाहबाज हुसैन ने बिल में कुछ त्रुटियों को गिनाया और संशोधन करने का विपक्ष की ओर से अपनी बात रखा। अंत में मानव तस्करी रोकथाम विधेयक 2024 को सदन से पास किया गया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ, पलायन, रोजगार, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्यायों पर भी बात रखें।
सरफराज आलम और शाहबाज हुसैन रिश्ते में दोनों चचेरे भाई हैं और एक ही परिवार से दोनों का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में हुआ है। सदर प्रखंड के ईलामी गांव के रहने वाले सरफराज आलम पढ़ाई के साथ-साथ राजनीति को जानने और समझने में भी रुचि रखते हैं। यह मौका सरफराज के लिए काफी मायने रखता है। जबकि शाहबाज हुसैन स्कूल लाइफ से ही राजनीति और समाज सेवा में रुचि रखते हैं। इससे पूर्व रांची के डोरंडा कॉलेज से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं और वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय में मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष भी है। झारखंड युवा सदन का आयोजन खेल एवं युवा मंत्रालय विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। जिसका उद्देश्य राज्य के सभी 81 विधान सभा क्षेत्र से उन युवाओं को चुनना है, जो लोक एवं सामाजिक हितों का चिंतन करता है। ऐसे सामाजिक हित और राजनीतिक प्रतिभा वाले युवाओं को एक राज्य स्तर के मंच पर लाकर राजनीति के बारे में प्रेरित करना है। ताकि राजनीति से जुड़कर समाज और राज्य में बेहतर विजन और मुद्दा उठाकर राज्य का विकास में योगदान दे सकें। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रिसहीन्द्र विक्रम सिंह, सांसद सुखदेव भगत, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय और अन्य IAS अधिकारी भी शामिल हुए।






