राजकुमार भगत
पाकुड़ । श्रावण मास में मंदिरों में सेवा करने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर के रानी ज्योतिमय मैदान में सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजित कुमार चौबे की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कर सर्व सहमति से निर्णय लिया कि संस्था नगर के विभिन्न मंदिरों में शिविर लगाकर शिवभक्तों, श्रद्धालुओ के बीच निशुल्क बेलपत्र, गंगा जल, कच्चा दूध, पुष्प , इत्यादि का वितरण करेगी। संस्था के अध्यक्ष रंजित कुमार चौबे ने कहा कि संस्था विगत छः वर्षो से निरंतर सेवा भाव से इस तरह का कार्य कर रही है। इस वर्ष भी नगर के बिजली कॉलोनी में, संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत के माध्यम से , भगतपाड़ा शिव मंदिर में, सत्यम भगत , रवि भगत के माध्यम से , बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर, कुड़ापाड़ा में, मिंटु गिरी, राहुल कुमार ,भरत यादव के माध्यम से ,मुख्य सड़क स्थित दूधनाथ मंदिर में पुरोहित राहुल दास, प्रिंस भगत के माध्यम से , रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में , सानू रजक, अमित साहा, एवम अन्य के माध्यम से शिवभक्तों एवम श्रद्धालुओ के बीच निशुल्क ,बेलपत्र, गंगाजल,कच्चा दूध, व पुष्प का वितरण करेगी। उक्त बैठक में संस्था के सचिव चंदन प्रकाश, सयुक्त सचिव – अजय भगत, अमित शाह ,सत्यम भगत, , विशाल भगत, हर्ष भगत, अभिनंदन, विशाल ,रवि भगत, गौतम कुमार ,गणेश शर्मा, रवि भगत ,पुरोहित रोहित दास, एवम मिंटु गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





