Search

October 10, 2026 3:44 pm

एसबीआई सीएसपी संचालक ने फर्जी तरीके से निकाले ₹4000, खाताधारी ने लगाया आरोप।

सर्वर डाउन का बहाना बना की रुपयों की निकासी।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल एसबीआई सीएसपी संचालक मनोज साह द्वारा सर्वर डाऊन रहने की हवाला देकर चार हजार रूपये हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार रोलाग्राम के एक व्यक्ति विते सोमवार को राशी निकासी के लिए गया हुआ था. जहां चार हजार की निकासी की लेकिन सर्वर डाऊन होने का हवाला देकर राशी निकासी नही होने का बात बताकर घर भेज दिया. अगले दिन मंगलवार को जब उक्त व्यक्ति ने पुनः अकाउंट जांच की तो पता चला की चार हजार की निकासी हो चुकी है. पीडित व्यक्ति ने अपने साथ परिजन व अन्य लोगों के साथ मिलकर मंगलवार को सीएसपी पहुँचकर हंगामा किया. तब बीच बचाव करने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधी व स्थानीय पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराते हुए सीएसपी संचालक से रूपये वापस कराकर मामले को शांत कराया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!