सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसबीआई बैंक के तत्वावधान में बुधवार को लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली पाकुड़ एसबीआई बैंक से निकल कर बाजारों से होते हुई वापस बैंक पहुंची। सैकड़ों की संख्या में बैंक के कर्मी द्वारा कई वाक्य लिखा तख्ती हाथ में लिए थे जिन पर पर्यावरण बचाने के स्लोगन लिखे थे। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने की मुहिम में आगे आने की अपील की।वही क्षेत्रीय एसबीआई बैंक के प्रबंधक ने दिन प्रतिदिन गिरते जल स्तर पर पेड़ पौधे की कटाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आज भी हम नहीं संभलें तो फिर पछताने के अलावा कुछ मिलने वाला नहीं है। हमें बूंद-बूंद पानी बचाना होगा। सरकार अपने स्तर पर पानी बचाने के लिए अभियान चला रही है। पानी ट्रीट करके प्रयोग में लाना होगा। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए जहां सफाई के महत्व पर जोर दिया, वहीं पेड़ पौधों की कटाव से लोगों को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जिसका कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता उन्होंने बताया कि ग्रीन इंडिया बनाने का संकल्प लेकर आज रैली निकाली गई है और लोगों से अपील की जा रही है की पर्यावरण को बचाने व स्वच्छ रखने में अपना अपना योगदान जरूर दें।





