प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के +2उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा में मंगलवार को सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का विद्यालय प्रबंधन समिति उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक बीआरपी रोहित व इरशाद के द्वारा सभी स्कूलों के प्रधान अध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन समिति के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही सभी शिक्षकों को विद्यालय प्रबंधन मैनेजमेंट कैसे करना है। विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन करना है जिसमें कौन-कौन मेंबर होगा। कैसे चयन प्रक्रिया करना है इसकी जानकारी विस्तृत रूप से दिया गया। मौके पर बीपीओ अतीश कुमार भट्टाचार्य,बीआरपी, बीआरपी सहित 186 विद्यालय के सचिव उपस्थित थे।





