मासिक अपराध गोष्टी में एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारी को दिए कई दिशा निर्देश।
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ के एसडीपीओ डीएन आजाद ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल के सभी थाना के थाना प्रभारी और इंस्पेक्टरों के साथ लोक सभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर बैठक किया। बैठक के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि लोक सभा चुनाव को कैसे भयमुक्त और साफ सुथरा माहौल में काराया जाय, इसको लेकर सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस की ही होती है। चुनाव के दौरान असमाजिक और शरारतीतत्त्व पर विशेष निगरानी रखने की जरुरत है। उन्होनें कहा कि मतदान के पूर्व और मतदान के दिन पोलिंग पार्टी को पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कलस्टर और बुथो तक ले जाना पुलिस के लिए चुनौती रहती है, इस चुनौती को हम जिम्मेदारी पूर्वक लेकर अपना ड्यूटी कैसे करेंगे, उस पर गंभीरता से सोच विचार करने की जरुरत है। सभी थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर को अपने अपने क्षेत्र के बुथो के रुट चार्ट बनाने, बुथो को चिन्हित करने को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया।साथ ही साथ मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे पिछले माह में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना व ओपी प्रभारी व संबंधित शाखा प्रभारी को दिशा निर्देश दिया गया कि बिते महीने में प्रतिवेदित व निष्पादित सभी कांडो का विस्तृत समीक्षोप्रांत लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करते हुए अंतिम प्रतिवेदन जल्द समर्पित करे। आम जनता को घंटो थाना में न बैठाए, तुरंत मामले को निष्पादित करे, जरूरत पड़ने पर अपने सीनियर से मदद ले। वही लोकसभा चुनाव में आमजनों को सकारात्मक संदेश दे, और भय मुक्त होकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मतदान करें, इसका ख्याल रखे।






