गलत रूप से हिरणपुर के रास्ते किया जा रहा था परिचालन
कोयला डंपरों से बाजार में ही कई दुर्घटना एक सप्ताह के अंदर घट चुकी और अक्सर जाम कि स्थिति बना रहता है
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड): एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी कर रानीपुर चेकनाका के निकट 14 कोयला खाली डंफरो को जब्त किये है । एसडीपीओ ने रात करीब 10 बजे रानीपुर चेकनाका के निकट औचक छापेमारी किया। इस दौरान थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो व काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थे। जहां पाकुड से हिरणपुर के रास्ते अमड़ापाड़ा की ओर जा रहे 14 खाली कोयला डंफरो को पकड़ा गया। जिसमें वाहन संख्या जेएच 16 एच 2535 , जेएच 18 एम 4406 , जेएच 16 एच 2202 , जेएच 04 वाई 9607 , जेएच 16 जी 3535 , जेएच 16 जी 8379 ,जेएच 04 -7873 , जेएच 04 -8541 , जेएच 04 जेड 9330 , जेएच 16 एच 0109 , जेएच 16 जी 0156 , जेएच 16 एफ 5328 , जेएच 16 एच 9043 व जेएच 16 एच 4563 को जब्त किया गया है। बताते चले कि कोयला डंफरो द्वारा बीते कई माह से कोल कम्पनी के द्वारा बनाये गए निर्दिष्ट पथ छोड़कर गलत रूप से हिरणपुर के रास्ते वापसी में परिचालन किया जा रहा है। जिसके कारण हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों में लोग डंफरो की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो रहा है। वही हिरणपुर बाजार में हमेशा से ही जाम की स्थिति बन जाती है। बीते दिनों तोड़ाई में डम्फर की चपेट में आने से गांव के ही 10 वर्षीय बच्चा राजेन्द्र रविदास गम्भीर रूप से घायल भी हो गया था। जिसका इलाज मालदा (बंगाल) में चल रहा है। वही कोयला डंफरो की तेज गति से परिचालन को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम भी कर दिया था। इसके पूर्व भी कोयला डंफरो की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके थे। इसको लेकर आमलोगों की शिकायत पर पुलिस ने कई बार कार्रवाई कर कोयला डंफरो को रोका भी गया था। इसके बावजूद डंफर चालको द्वारा मनमानी तरीके से वाहनों का परिचालन किया जा रहा था। जिससे लोग काफी भयाक्रांत भी थे। इस सम्बंध में एसडीपीओ ने बताया कि निर्दिष्ट पथ छोड़कर किसी पथ में कोयला डंफरो की परिचालन नही होने दी जाएगी। क्योकि डंफरो की तेज गति से बीते एक सप्ताह में कई लोगो की जान चली गई। इस पथ में डंफरो की परिचालन पूरी तरह बन्द की गई है। जब्त कोयला डंफरो के ऊपर कार्रवाई को लेकर डीटीओ को पत्र भेजा जा रहा है। निर्दिष्ट पथ छोड़कर अन्य पथों में परिचालन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।बहरहाल हिरणपुर में कार्रवाई के बाद गुरुवार को कुछ कोयला डंफरो को डांगापाड़ा के रास्ते अमड़ापाड़ा की ओर ले जाते देखा जा रहा है। जिसकारण ग्रामीण काफी भयभीत है। वही सह चालको द्वारा डम्फर चलाने के कारण भी दुर्घटनाएं घट रही है।







