Search

April 25, 2026 8:38 am

लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं: एसडीपीओ

एसडीपीओ ने नए साल में थानेदारों को दिए नए-नए टास्क

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में गुरुवार को थानेदारो के साथ मासिक अपराध गोष्टी आयोजित किया गया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी की बैठक हुई।उन्होंने कहा बेहतर पुलिसिंग से ही पीड़ितों को न्याय मिलेगी। न्याय फाइलों तक ही सिमटा नहीं रहे बल्कि वे पीड़ितों तक भी पहुंचे ताकि आमलोगों की मन में पुलिस के प्रति आस्था,श्रद्धा तथा विश्वास पैदा हो।एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों समेत पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना पर आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करें तथा उनकी परेशानियों को गंभीरता से लेकर उसके तत्क्षण निवारण का प्रयास करें।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सभी थाना के पिछले माह में हुए कांडों की समीक्षा की गई।जो विशेष कांड है उसे अनुसंधान के लिए विशेष फोकस देते हुए निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ नव वर्ष काफी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है इसके लिए सभी थाना प्रभारी को बधाई दिया गया। साथ ही नए साल शुरू होने के साथ सभी थाना प्रभारी को नए-नए टास्क दिए गए हैं। पहले टास्क में पिछले तीन वर्ष में हुई घटनाओं का उद्वेदन करने की बात कही गई है। साथ ही साथ सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग कराने का निर्देश दिया गया है। जो लोग बिना हेलमेट अथवा शराब पीकर या फिर नाबालिक वाहन चलाते नजर आएंगे उन्हें रोक कर फाइन कराई जाएगी।इससे वृहद मात्रा में सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है। साथ ही साथ एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु रात्रि तथा संध्या गश्ती को तेज किया जाए। लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाया जाए ताकि दोषियों को जहां जल्द सजा मिल सके।वहीं पीडि़तों को न्याय मिल सके।अवैध कोयला पत्थर बालू के परिवहन भंडारा पर पूर्णता रोक लगाने एवं उक्त अवैध कार्यों से संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध शक्ति से विधि संवत् कार्रवाई करें। दो पहिया चार पहिया वाहनों की चेकिंग की जाए ताकि ट्रिपल लोडिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।मौके पर प्रशिक्षण डीएसपी अजय आर्यन इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर उमाशंकर, मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, माल पहाड़ी थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव,सिमलांग थाना प्रभारी टिंकू रजक,हिरणपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अरुणिमा बागे व महिला थाना प्रभारी नीतू कुमारी मौजूद थे।

img 20240104 wa00383429164059284375624

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!