राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह व नवीन कुजूर गुरुवार रात को हिरणपुर – कोटालपोखर पथ के सितपहाडी निकट बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे तीन हाइवा को पकड़ा गया। जिसे पुलिस के हवाले किया गया गया। गुप्त सूचना पर खनन निरीक्षकों ने रात करीब एक बजे कोटालपोखर की ओर जा रहे तीन पत्थर लदे हाइवा को जांच के लिए रोका। इस बीच तीनो वाहनों के चालक मौके से भाग निकला। वाहनों में लदे पत्थर चिप्स से सम्बंधित किसी प्रकार का माइनिंग चालान नही पाया गया। इसको लेकर हाइवा संख्या डब्लूबी 65 डी 8150 , डब्लूबी 65 ई 3484 व जेएच 16 जी 5136 को तत्काल जब्त किया गया। बहरहाल बिना माइनिंग चालान का पत्थरो का परिवहन निरन्तर जारी है। जो रात के अंधेरे में इस कार्य को की जा रही है। पर इसमे सम्बन्धित क्रशर संचालक के ऊपर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नही हो पा रहा है। इस सम्बंध में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार से सम्पर्क करने पर बताया कि बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे तीन हाइवा जब्त की गई है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सम्बन्धित क्रशर , जहां से पत्थर लोड की गई है। इसे चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।