Search

October 15, 2026 12:27 pm

रामाकुडा में आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका का चयन

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड के रामाकुडा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की रिक्त पड़े सेविका व सहायिका पद को लेकर बुधवार को ग्रामसभा आयोजित हुई। जिसमें बीडीओ सह सीडीपीओ टुडू दिलीप व पर्यवेक्षिका लुइस मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। बीडीओ ने उपस्थित महिलाओ को सेविका व सहायिका चयन को लेकर सरकारी मार्गनिर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि योग्यता अनुरूप चयन प्रक्रिया होगी। इसमे पोषक क्षेत्र के लोग आवेदन दे सकते है। इसमे सेविका पद को लेकर चार महिलाओ ने आवेदन जमा किया , जिसमे बेनजीर खातून का चयन किया गया। वही सहायिका पद में दो आवेदन जमा हुआ। जिसमें योग्यता अनुरूप शकीना खातून का चयन किया गया। बीडीओ ने बताया कि रिक्त पड़े सभी केंद्रों की सेविका व सहायिका पद की चयन जल्द ही कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!