Search

October 18, 2026 10:43 pm

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा:- शनिवार को थाना क्षेत्र के बरमसिया पहाड़िया कॉलोनी से सटे सड़क के दूसरी तरफ एक शव को ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई अरविंद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की स्थानियों से जानकारी ली। राहगीरों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शव किसी अज्ञात विक्षिप्त का है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मौत दो तीन दिन पहले हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी से बचने के लिए विक्षिप्त सड़क किनारे आम के पेड के नीचे लेटा होगा और इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई हो, पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!