Search

June 17, 2026 5:33 pm

बांसलोई नदी के तट पर मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

अमर भगत

पाकुड/अमड़ापाड़ा :- सीमा क्षेत्र अंतर्गत कुश्चिरा गांव के समीप बांसलोई नदी के तट पर मानव कंकाल मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मानव कंकाल को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। हालांकि कंकाल काफी पुराना और बिखरा पड़ा था। कंकाल के पास से आधार कार्ड और कपड़े भी मिले हैं। आधार कार्ड के मुताबिक कंकाल मरांग सोरेन का है। ग्रामीणों के द्वारा कपड़े की सिनाख्त की गई है,ग्रामीणों ने बताया कंकाल के पास जो कपड़े मिले है वो मरांग सोरेन के ही है, मामले की जानकारी गोपीकांदर पुलिस को दी गई है,कुश्चिरा गांव के मरांग सोरेन पिछले सात माह से लापता था। मरांग के पुत्र संजय सोरेन ने बताया कि कंकाल के पास से एक जर्सी पेंट और एक टीशर्ट बरामद किया गया है जिसे चिन्हित कर लिया गया है, पेंट के अंदर ही आधार कार्ड मिला है और यह कंकाल मेरे पिता का ही है,थाना पुलिस ने बताया मामला जांच का है ठोस कार्रवाई कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

img 20240502 wa00447572892396430262256

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!