Search

May 6, 2026 1:12 am

बागतीपाड़ा में सप्त दिवसीय मां मनसा गीत संपन्न, धूमधाम से हुई पुजा

राजकुमार भगत

पाकुड़। शहर के बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर के प्रांगण में लगातार सात रात्रि तक चलने वाला प्रख्यात शिव भक्त चंद्रधर सौदागर उनके पुत्र बाला टीटी लखिन्द्र उनके उनकी पुत्रवधू बिहुला देवी मां मनसा देवी के जुड़ी लोकगाथा महाकाव्य पर आधारित बिहुला मनसा गान में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आनंद उठाया। वरिष्ठ मनसा गीत गायक दीपक सरदार, तिर्थी भास्कर के नेतृत्व में मंडली के गायक एवं नाट्य कलाकारों ने प्रति रात्रि नाल मंजीरा व करताल के साथ भक्तिपूर्ण मां मनसा के गीतों का गायान किया गया।मनसा गान के अंतिम रात्रि शुक्रवार को भी देर रात के 3 बजे तक मनसा देवी के गीत से वहां का वातावरण गूंजायमान रहा।पाकुड़ नगर के भक्ति पद स्थित मनसा मंदिर में मनसा माता का पूजा अर्चना की गई। बताते चलें कि इस मनसा पूजा में ठाकुर नगर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल को बिहार के श्रद्धालु भी मां मनसा के दर्शन करने को पूजा करने के लिए पाकुड़ पहुंचते हैं। मनसा पूजा में के आयोजन में लगे बागतीपाड़ा के युवा अमित घोष बच्चू राय लव रजक हिसाबी राय रोहित गुप्ता शुकु मंडल विश्वजीत राय बिट्टू राम प्रेम राय आदि काफी उत्साहित हैं तथा मनसा पूजा की तैयारी में लगे रहे। इसके अलावा कैलाश नगर, विषहरी तल्ला काली कलितला आदि में भी धूमधाम से मां मनसा पूजा की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!