सुस्मित तिवारी
हिरणपुर( पाकुड़ )मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर की छात्रा व हाथकाठी निवासी श्रेया साहा ने इंटर विज्ञान में 442 अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिससे श्रेया के पिता खुदीराम साहा , माँ चन्दना देवी सहित चाचा दीपक कुमार साहा , चाची गायत्री देवी व परिवार के अन्य सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। श्रेया बचपन से ही काफी होनहार रही है।10 वी बोर्ड परीक्षा में भी जिले में सातवां स्थान हासिल किया था।श्रेया ने बताई की इस सफलता का श्रेय माता पिता , चाचा , शिक्षक सहित समस्त शिक्षकों को है। जिन्होंने हमेशा मुझे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। आगे चलकर आइएएस बनकर देश व समाज की सेवा में अपना योगदान देना चाहती हूं।








