Search

April 25, 2026 5:49 pm

पाकुड़िया के 18 पंचायतों में बांटे जाएंगे श्री राम अक्षत।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया (पाकुड़) अयोध्या से आए पाकुड़िया हनुमान मंदिर में रखे गए अक्षत भरा कलश को बुधवार को मंदिर के पुजारी अरुण कुमार झा ने वैदिक मंत्रोचार आमंत्रित किया एवं इसे 18 भाग में विभाजित कर 18 कलश में रखा गया। यजमान प्रमोद कुमार सिंह , बद्री प्रसाद भगत ,अरुण मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के 18 पंचायतो में पवित्र अक्षत भेजा जाएगा । पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकरिणी सदस्य मिलकर पंचायत स्तर पर इस अक्षत एवं आमंत्रण का वितरण घर घर करेंगे । यजमान प्रमोद सिंह ने बताया कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी । पाकुड़िया के सभी 18 पंचायतों में अयोध्या जैसा उत्सव मनाने की तैयारी है । 30 दिसंबर के बाद पूजित अक्षत लेकर घर-घर आमंत्रण पत्र वितरण किया जाएगा। और लोगों से आग्रह किया जाएगा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने घरों में भगवान श्रीराम की आराधना-पूजन करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!