Search

May 4, 2026 12:05 pm

जिन क्षेत्रों में बीजेपी जीत नहीं सकती वहां पर धर्म की राजनीति करना भाजपा की आदत: श्याम यादव

यासिर अराफात

पाकुड़ : पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिस तरह से मुंह की खानी पड़ी है उससे भाजपा की बेचैनी दिख रही है. भाजपा के अंदर विकास के मुद्दे पर राजनीति करने की क्षमता शून्य के बराबर है. जिन क्षेत्रों में बीजेपी जीत नहीं सकती उन क्षेत्रों में भाजपा धर्म की राजनीति करना शुरू कर देती है. परंतु जनता सब कुछ समझ रही है. आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी को जनता इसका सबक फिर से सिखाएगी. उपरोक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा. उन्होंने कहा कि पाकुड़ की जनता भाजपा को हर बार हराती है. जिससे भाजपा को यह समझ में नहीं आता कि पाकुड़ में किन मुद्दों को लेकर राजनीति करें. इसलिए दूसरे प्रदेशों से भाजपा के शीर्ष नेताओं को इंपोर्ट किया जा रहा है. श्री यादव कहते हैं कि असम के मुख्यमंत्री तथा बाबूलाल मरांडी पाकुड़ जिला में आकर जिस तरीके से जनता को गुमराह और बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं उसे झारखंड सहित पाकुड़ जिला की जनता बखूबी समझ रही है. श्री यादव आगे कहते हैं कि चुनाव से पहले पाकुड़ जिला प्रशासन द्वारा कई बार स्थानीय राजनीति दालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पूरी चुनावी प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार होती है. अगर भाजपा को लगता है कि किसी बूथ में फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाया गया है तो फिर जिला प्रशासन के पास चुनाव से पूर्व शिकायत क्यों नहीं करते. जब बीजेपी हार जाती है उसी समय इन्हें बांग्लादेशी घुसपैठिया नजर आता है. बीजेपी के अंदर अगर हिम्मत है तो विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़े. बीजेपी की धर्म की राजनीति जनता समझ चुकी है. आने वाले विधानसभा चुनाव में पाकुड़ जिला की जनता सहित पूरे झारखंड प्रदेश की जनता फिर से बीजेपी को सबक सिखाएगी. श्री यादव आगे कहते हैं कि जहां मणिपुर सालों से जल रहा है उस मुद्दे पर बीजेपी अंधी और बैहरी हो जाती है. परंतु जिन क्षेत्रों में शांति कायम है वहां पर अशांति फैलाने की कोशिश भाजपा कर रही है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!