Search

May 12, 2026 1:34 pm

क्षमता विकास हेतु आई सी टी इंस्ट्रक्टरो की छः दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

राजकुमार भगत

पाकुड़। राज्य परियोजना निदेशक, रांची के निदेशानुसार आई सी टी इंस्ट्रक्टरो का क्षमता विकास करने के लिए 24 जून से 29 जून तक 06 दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारम्भ किया गया है । प्रशिक्षण तीन फैज में आयोजित किए जाएंगे। उक्त प्रशिक्षण का शुभारम्भ ए डी पी ओ जयेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रशिक्षण में उपस्थित सभी आईसीटी इंस्ट्रक्टर को कई महत्वपूर्ण निदेश भी दिए गये। प्रथम फेज का प्रशिक्षण आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय पाकुड़,.म वि धनुषपूजा, म वि तारापुर , म वि लक्ष्मीपुर , .उच्च वि कन्या पाकुड़िया में जारी है। मुख्य रूप से आईसीटी प्रभारी मुकेश कुमार , अमित कुमार शर्मा (जिला समन्वयक ) मास्टर ट्रेनर – विक्रम ठाकुर और बिनोद किस्कू आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि विद्यालय में सभी कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण आधारित हो।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!