Search

May 5, 2026 8:57 pm

बंगाल में भाजपा की जीत पर एसजेपी का जश्न, बाजार में गूंजे पटाखे और बंटी मिठाइयाँ।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) में संयुक्त जनादेश पार्टी (एसजेपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न उत्साह के साथ मनाया। प्रदेश अध्यक्ष संतोष किस्कू के नेतृत्व में तिलका मांझी चौक स्थित बाजार परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम की शुरुआत तिलका मांझी और सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद पूरे बाजार क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेश तुरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णा मड़ैया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलाल मुर्मू समेत एसजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!