Search

April 25, 2026 1:21 am

समाजसेवी लुत्फ़ल हक को सिंगापूर में एशिया बिजनेस एक्सलेंस अवार्ड से नावाजा

भारत की प्रथम महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी के हाथों हुए सम्मानित।

सतनाम सिंह

पाकुड़-पाकुड़ के मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को गरीबों को मुफ्त भोजन कराने,जाति धर्म से उठकर समाजसेवा में बढ़ चढ़कर सहयोग करने को लेकर सिंगापूर में भारत की प्रथम महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी ने एशिया बिजनेस एक्सलेंस आवार्ड से नावाजा है.सिंगापूर में आयोजित पांच सितारा होटल में बुधवार को एशिया बिजनेस कांन्क्लेव 2024 का शानदार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए थे.उक्त कार्यक्रम में देश-विदेश की विभिन्न क्षेत्रो की सैकड़ों हस्तियाँ मौजूद थे.जिसमें बतौर अतिथि भारत की प्रथम महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी,सिंगापूर के सांसद विक्रम नायर,सोक खोएन कॉम्बोडियन अंबासडर,श्रीलंका के मंत्री यु अहमद राज़ी,एक्सक्यूटिव डाइरेक्टर सिंगापूर इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जमुना गोविन्द राजू एवं मनीष त्रिपाठी बोर्ड डाइरेक्टर एसआईसीसीआई मौजूद थे.वहीं कार्यक्रम में आईपीएस किरण बेदी ने समाजसेवी लुत्फ़ल हक के कार्यों की सराहना की.उन्होंने कही ऐसे काम करने वाले समाजसेवी को सेल्यूट. जिन्होंने निःस्वार्थ भावना से गरीबों और जरूरतमंदो को भोजन कराते है.कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया.कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को अवार्ड से नावाजा गया.इधर अवार्ड पाने के बाद समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने कहा की मैं सम्मान पाकर बहुत खुश हूँ,आज मुझे जो भी मिला है वह गरीबों की दुआ है.वे कहते हैँ ज़रूरतमंदों का सहारा बनूँ,मेरे दिल की खवाहिश है मैं कुछ ऐसा काम करू.उन्होंने पत्रकारों को बताया की गरीबों की सेवा मैं हमेशा करता रहूंगा यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा. उल्लेखनीय है की समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने कोरोना काल में ज़ब ऑक्सीजन की कमी थी उस दौरान ऑक्सीजन उपलब्ध कराकर लोगों को जान बचाने का काम किया. कोरोना काल में ज़ब कामकाज ठप था उस दौरान जरूरतमंदो को राशन उपलब्ध कराया.इसके अलावे प्रतिदिन रेलवे स्टेशन में श्री हक के द्वारा ढाई सौ से तीन सौ लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन कराते हैँ.

img 20240131 wa00781934875035552812540
img 20240131 wa0079184663431666659011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!