Search

April 30, 2026 1:43 pm

142 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ कार्ड एवं 15 केसीसी ऋण पासबुक का किया गया वितरण

नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम में किसान गोष्ठी का आयोजन कर मृदा स्वास्थ कार्ड का किया गया वितरण

प्रशांत मंडल

बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र लिट्टीपाड़ा में आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत “सम्पूर्णता अभियान” के सूचकांक अन्त्योदय दिवस के तहत कृषक गोष्ठी-सह-मृदा स्वास्थ कार्ड एवं केसीसी ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी, मृदा वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार, कृषि अभियंता सुरेन्द्र सिंह मुंडा एवं स्प्रेरिसनल ब्लॉक फेलो वंदना कुमारी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत “सम्पूर्णता अभियान” के सूचकांक अन्त्योदय दिवस के तहत 920 किसानों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में मृदा स्वास्थ कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया था जिसे पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें अधिकतर किसानों के बीच मृदा कार्ड वितरण किया गया है और अवशेष किसानों को आज के आयोजित कार्यक्रम में वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना किसानों को मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी और असंतुलन की पहचान करने में मदद करती है, जिससे किसान सुधारात्मक उपाय कर पाते हैं। इससे मिट्टी की उर्वरता और फसलों के लिए पोषक तत्वों की उपलब्धता में सुधार होता है जिससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि होती है। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र पाकुड़ के मृदा वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत झारखण्ड सरकार उत्पादकों को मृदा कार्ड जारी करने की योजना बनाई है जिसमें प्रत्येक खेत के लिए पोषक तत्वों और उर्वरकों की फसलवार मांग को प्रत्येक मिट्टी के नमूने का परीक्षण मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं में किया जाता है। उन्होंने मिट्टी की ताकत और दोषों (सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी) का आकलन और इससे निपटने के उपाय के बारे में सभी उपस्थित किसानों को जरूरी जानकारी दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने से मिट्टी में पोषक तत्वों की सुधार की जानकारी मिलती है जिससे उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़कर केसीसी ऋण प्राप्त करने की सलाह दी और कहा कि केसीसी योजना किसानों को उनके कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त और समय पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड फेलो वंदना कुमारी ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड लिट्टीपाड़ा में सम्पूर्णता अभियान के सूचकांक मृदा स्वास्थ कार्ड को संतृप्त किया जाने वाला इस प्रखंड के यह पहला सूचकांक है और इसी क्रम में शेष विभागों के सूचकांकों को संतृप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी के सी दास, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, गैर सरकारी संगठन (NGO) प्रवाह के नीतू सिंह सहित सैकड़ों किसान एवं कृषक मित्र समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240925 wa00301381171584274492702

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!