Search

April 15, 2026 10:40 pm

विश्वासखानी में सोलर जलमिनार बना शोभा की वस्तु

महागामा : अनुमंडल क्षेत्र के विश्वासखानी पंचायत के विश्वासखानी गांव के पंडित टोला में लगा सोलर जलमीनार करीब 6 महीने से खराब है जिस कारण ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीण तुलसी पंडित, शंभू पंडित, प्रदीप पंडित, मनोज पंडित, मुकेश रजक, छब्बु रजक आदि ने बताया कि इस मोहल्ले में जल मीनार से करीब 20-30 घर को पानी मिलता था लेकिन जब से जल मीनार खराब हुआ है तब से पानी पीने में काफी परेशानी हो रही है, पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पानी की व्यवस्था के लिए निजी घर या बहियार में लगे समरसेबुल से एव बगल स्थित नदी से लाकर पूरा करना पड़ता है। पानी के लिए मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार खराब होने की सूचना स्थानीय मुखिया को दिया गया लेकिन जल मीनार ठीक करने की दिशा में कोई पहल होता नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हमलोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करते हैं। मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं ऐसे में पानी का व्यवस्था करना स्वयं के लिए संभव नहीं है पानी की व्यवस्था करने में ही समुचित समय बीत जाता है ग़रीबी के कारण हमलोगों पानी की व्यवस्था स्वयं कर पाने में सक्षम नहीं है। इसलिए सरकारी व्यवस्था पर ही आश्रित रहना हमारी मजबूरी है। ठंडी के समय में यह हाल है तो गर्मी में किया होगा ग्रामीणों ने वही स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंत्री दीपिका पांडे सिंह एवं जिला अधिकारी से सोलर जल मीनार ठीक कराने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!