गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुलिस जवानों ने एसपी प्रभात कुमार को दी सलामी।
एस कुमार
एसपी पाकुड़ प्रभात कुमार ने मंगलवार को महेशपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. एसपी को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी. निरीक्षण के दरम्यान एसपी ने थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारीयों को अपने साथ आर्म्स रखने व गार्ड को इधर से उधर करने का निर्देश दिया. पुलिस कप्तान ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए. एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष व महिला हवालात और थाना परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया. वही उन्होंने महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली. वही एसपी ने बताया कि आज महेशपुर थाने की वार्षिक निरीक्षण की गई. जहां पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए. उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ पब्लिक की बेहतर संबंध हो इस पर ज्यादा काम करना है. मौके पर एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, पुलिस निरीक्षक रमाकांत ओझा, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, एसआई रवि शर्मा, दिनेश प्रसाद सिंह सहित अन्य मौजूद थे.






