Search

October 28, 2026 9:19 am

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की तैयारी तेज़, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़िया:आगामी विधानसभा निर्वाचन विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के मद्देनज़र शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने की। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में बीपीआरओ त्रिदीप शील, मास्टर ट्रेनर सुजीत कुमार मंडल एवं अमित आर्य द्वारा निर्वाचन से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति दी गई, जिसमें मतदाता पहचान पत्र निर्माण, नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला गया। मास्टर ट्रेनर सुजीत कुमार मंडल ने बताया कि प्रपत्र 6, 7 और 8 भरने के लिए नागरिकों को 11 में से किसी एक वैध दस्तावेज की आवश्यकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि झारखंड में फिलहाल यह विशेष पुनरीक्षण लागू नहीं हुआ है, यह प्रशिक्षण पूर्व तैयारी के रूप में आयोजित किया गया है। इस दौरान बीपीआरओ त्रिदीप शील ने मतदान केंद्रों के नजरी नक्शे की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए सभी बीएलओ से क्षेत्रवार जानकारी संकलित करने पर बल दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!