Search

May 13, 2026 10:48 am

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में 8 जून एमएसीटी वाद से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने कहा कि इस विशेष लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मोटर दुर्घटना वाद को आपसी सुलह समझौता कर निष्पादन करें। इंश्योरेंस कंपनियों से संबंधित अधिवक्ता को वाद सैटलमेंट में अपना सहयोग देने को कहा।आज के इस विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण वाद से संबंधित सुलह समझौता के कई फायदे का जिक्र करते हुए एमएसीटी वाद से संबंधित विशेष लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस विशेष लोक 37 मामलों को चिन्हित किया गया था जिसमें से इस विशेष लोक अदालत में 12 वादों का निष्पादन किया गया, साथ ही 1,01,50, 511(एक करोड़ एक लाख पचास हजार पांच सौ ग्यारह रूपये का मात्र) समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक सचिव अजय कुमार गुड़िया प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्तागण लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ नुकुमुदीन शेख , संजीव कुमार मंडल सहायक गंगाराम टुडू, अफजार हुसैन विश्वास, सभी पीएलवी कोर्ट कर्मी समेत वादी प्रतिवादी उपस्थिति रहे।

img 20240608 wa00226293633265032334308
img 20240608 wa00205733823922618125658

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!