Search

May 16, 2026 11:20 pm

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़):अमड़ापाड़ा – डांगापाड़ा पथ के डुमरिया निकट ट्रेक्टर के द्वारा सामने से टक्कर मारे जाने से ऑटो में सवार हिरणपुर अंतर्गत कालाझोर निवासी इस्माइल मरांडी (19) गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो की सहयोग से एम्बुलेंस की माध्यम से सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वही सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे लिट्टीपाड़ा पुलिस द्वारा दोनो वाहनों को जब्त कर थाना ले जाया गया। वही मौके से दोनो वाहनों के चालक भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो संख्या जेएच 16 एच 8508 में सवार होकर मृतक तालपहाडी से अपने ससुराल साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहेट के तेलोपाडा गांव जा रहा था। इसी बीच हिरणपुर की ओर से तेज गति से जा रहे बिना नम्बर के ट्रेक्टर ने धक्का मार दिया। इस दौरान ऑटो में सवार युवक इस्माइल वाहन से गिर पड़ा। वही ट्रेक्टर ने युवक को कुचल दिया। जिससे एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक तामिलनाडु में मजदूरी का काम करता था। जो दो दिन पूर्व अपना घर कालाझोर लौटा था। अपनी पत्नी व बच्चा को लाने बरहेट तेलोपाडा में स्थित ससुराल जा रहा था। इस बीच दुर्घटना होने से मौत हो गई। मृतक की माँ रानी सोरेन सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। माँ ने बताई की अपने बहु को लाने के लिए पुत्र ससुराल जा रहा था। इस सम्बंध में लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। इसको लेकर दोनो वाहनों को जब्त किया गया है। इस घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिवार को हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

picsart 24 05 15 19 23 24 5408323138158550504016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!