कांग्रेस नेता दाउद मरांडी ने सोगले गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को दिया 15,000 रुपये का पुरस्कार।
अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखण्ड अन्तर्गत सोगले गांव के खेल मैदान में सिद्धू- कान्हू मेमोरियल क्लब सोगले की ओर से स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर फुटबॉल सह- विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित फुटबॉल सह- विविध खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला महासचिव युवा नेता दाउद मरांडी, जिला परिषद सदस्य सुनिता मुर्मू, मुनीराम मरांडी, पंचायत समिति प्रतिनिधि निगार अंसारी, डोमेन गड़िया पंचायत मुखिया सुभाष हेम्ब्रम, बुधीनाथ हांसदा व मनोहर मुर्मू ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। वहीं क्लब के अध्यक्ष नरेश मरांडी, डायरेक्टर ललिन मरांडी, सदस्य प्रेम प्रकाश मुर्मू, प्रकाश हेम्ब्रम, सुधीर मुर्मू, सुलेमान सोरेन, मिस्त्री सोरेन, बुदीनाथ मुर्मू, ओमियो मुर्मू, अजीत मुर्मू, लॉजेन मुर्मू, मित्तल सोरेन, जवाई बाबु, जोनायल हेम्ब्रम, व उमिल टुडू भी मौजूद रहे। फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंचे दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में कामयाब रहे। जिससे दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी खेल मैदान गूंज उठी। वहीं सिद्धू- कान्हू मेमोरियल क्लब सोगले के द्वारा आयोजित फुटबॉल सह- विविध खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दाउद मरांडी ने खेल प्रतियोगिता में विजयी रहे क्लब द्वारा निर्धारित लखीपोखर के टीम को राशि 15000 रुपया नकद बतौर प्रथम पुरस्कार व उपविजेता रहे मटीयाचुंआ के टीम को राशि 10000 नक़द द्वितीय पुरस्कार के रूप में दिया गया।







