अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया (पाकुड़ )प्रखंड अंतर्गत खजूरडंगाल पंचायत के खजूरडंगाल गाँव में कालाजार उन्मूलन के तहत एस पी 5 प्रतिशत नामक कीटनाशक का छिडकाव रैली के साथ सोमवार को शुरुआत किया गया । पंचायत समिति पृष्किला टुडू द्वारा हरि झंड्डी दिखाकर छिडकाव कार्य को शुरू किया गया । छिडकाव कार्य का पर्यवेक्षण कर रहे के टी एस संजय मुर्मू ने बताया की वर्ष 2024 मे कुल 21 कलाजार प्रभावित गाँव मे एस पी 5 प्रतिशत नामक किटनाशी छिडकाव इंडोर रेसिडुअल स्प्रे किया जायेगा । ज़िला स्तर से मोनिटरिंग डी एल सी डॉ के कृष्णा एवं डी पी सी चंद्र शेखर द्वारा मोनिटरिंग किया गया । उन्होंने बताया की खजूरडंगाल गाँव में छिडकाव कार्य संतोष जनक रहा । साथ ही ग्रामीणों से अपने घर के पूरे कमरे मे छिडकाव करने का आग्रह किया गया । मौके पर कार्यक्रम मे छिडकाव दल का पर्वेक्षणं रवींद्र मुर्मू, मिसन शेख, अंकित हेम्ब्रंम, सहिया संतोशिनी मरांडी, सिलवंती मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे ।






