Search

May 4, 2026 10:37 am

बसंतपुर और बीचपहाड़ी पंचायत में आयोजित शिविर में 18 विभागों के स्टॉल लगाए गए, भूमि सुधार उप समाहर्ता और प्रमुख ने किया शिविर का उद्घाटन।

आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के बसंतपुर और बीचपहाड़ी पंचायत में सोमवार को “आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, प्रमुख कालिदास मरांडी, बीडीओ साइमन मरांडी, जिप सदस्य सुनीता मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, और बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 18 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, मनरेगा, कृषि, और अबूवा आवास शामिल थे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सबसे अधिक भीड़ अबुवा आवास के स्टॉल पर देखी गई। शिविर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निपटाया गया।

img 20240902 wa0050323476899971343809
img 20240902 wa00483659384957652356621

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!