Search

May 1, 2026 10:52 am

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का स्थाई समिति का हुआ गठन

नरसिंह महतो अध्यक्ष , मो. मकसूद आलम उपाध्यक्ष एवं राम रंजन सिंह बने रहे महासचिव

राजकुमार भगत

पाकुड़ । झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रांची के क्षेत्रीय कार्यालय, थाना-पाडा, पाकुड में एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों की एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष मो. मकसूद आलम के अध्यक्षता में किया गया । बैठक में संस्थापक सदस्यों के द्वारा एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीकांत झा के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । निधन के पश्चात रिक्त पड़े अध्यक्ष पद एवं पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार केसरी जी अन्य संस्था में आरुढ होने के कारण स्थायी समिति का विस्तार एवं पुर्नगठन किया गया ।

पुराने स्थाई सदस्यों की संख्या रही पांच

एसोसिएशन के प्रारंभ से सात स्थायी सदस्य थे। एक के निधन होने और एक के अन्य संस्था में जाने के पश्चात
मो. मकसूद आलम, रामरंजन कुमार सिंह, समीर कुमार दूबे, नरसिंह महतो
विपिन कुमार सिंह, पुनः अपने पद पर स्थाई रूप से रहे।

नए स्थाई सदस्य का हुआ विस्तार

नये स्थायी सदस्य के रूप में शशिकांत गुप्ता, साइमन मैथ्यू एस्लै, सुषमा सिंह, कुमारी बिनीता, गब्रियल मुर्मू नकुल मंडल की घोषणा की गई जिन्हें सर्वसम्मति -मो. मकसूद आलम के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नरसिंह महतो को बनाने की घोषणा की गई। साथ ही प्रदेश स्थायी समिति का गठन किया गया। संरक्षक- बिजय कुमार,रांची, अध्यक्ष- नरसिंह महतो, गोड्डा,उपाध्यक्ष- मो. मकसूद आलम, धनबाद, महासचिव-रामरंजन कुमार सिंह, पाकुड,कोषाध्यक्ष- शशिकांत गुप्ता-पौडैयाहाट गोड्डा, सहसचिव- बिपीन कुमार सिंह-दुमका,संगठन सचिव- गब्रियल मुर्मू-पाकुड,
संगठन सह सचिव-नकुल मंडल-हजारीबाग,अंकेक्षक- साइमन मैथ्यू एस्लै-पलामू,मिडिया प्रभारी-अधिवक्ता श्रीमती सुषमा सिंह-लोहरदगा, नाम की घोषणा की गई।

संगठन को सशक्त बनाने पर बनी सहमति

नव निर्वाचित समिति के द्वारा बैठक कर एसोसिएशन को सशक्त बनाने के लिए अनेकानेक नियमों के साथ आवश्यक बदलाव करने का, प्रदेश कार्यकारी समिति , कोर समिति, विशेष आमंत्रित समिति बनाने का निर्णय लिया गया । मालूम हो कि संगठन का विस्तार के साथ ही संगठन में समर्पित भाव से सभी नए सदस्यों से कार्य करने का अनुरोध किया गया। संगठन में वर्ष 2012 से ही राम रंजन सिंह महासचिव के पद पर सुशोभित है। सभी ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और आशा व्यक्त किया कि आपके संरक्षण में संगठन का कार्य तीव्र गति से विस्तार होगा।

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का कार्य

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन वर्ष 2012 से ही सक्रिय रहा है जो निजी विद्यालयों के संरक्षण एवं उनके हित के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है।वर्तमान में संघ के द्वारा मान्यता प्राप्त हेतु संघर्ष किया जा रहा है एवं उच्च न्यायालय में याचिका दायर है जिसकी सुनवाई हो रही है।

img 20240916 wa0012745492443170483435

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!