सुदीप कुमार त्रिवेदी
कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम ने मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवानीपुर, फरसा , और पंचायत झिकरहटी पश्चिम के देवताला गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित भी किया,सुनी समस्या।ग्रामीणों का काफी साथ मिला इस जनसंपर्क अभियान पर कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते नजर आए ग्रामीण, कई गांव में ग्रामीणों को सम्बोधन करते हुए महासचिव तनवीर आलम ने कहा की केंद्र सरकार की मनमानी और ईडी सीबीआई का प्रकरण तो आप सब जान और देख रहे है यह पूर्ण विश्वास है निर्दोष साबित होकर पूर्व मंत्री अलमगीर आलम आप सभी के सामने होंगे,झूट झूट होता है सच का सामना नहीं कर सकता,इसलिए जनता जनार्दन है सब जानती है और मौका पर चौका मारना जनता जानती है। मौके पर प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, पियारूल इस्लाम, रामविलास महतो, युवा उपाध्यक्ष बिलाल शेख, जलालुद्दीन शेख, फरमान अली, अब्दुल रहमान, जियाउर रहमान, मसूर सेख, गुलाम रसूल,पलाश सेख,नजरुल इस्लाम, अबूताहिर शेख, अशरफुल शेख, सिराजुद्दीन शेख, जोहीरुल इस्लाम, मोतिर रहमान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थेI





