Search

June 8, 2026 11:56 am

प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने की कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से शिष्टाचार भेंट

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम ने बुधवार को राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट खरगे के कार्यालय कक्ष में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड प्रदेश में पार्टी की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर अनौपचारिक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, श्री आलम ने झारखंड कांग्रेस संगठन की हालिया गतिविधियों एवं सांगठनिक सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान तनवीर आलम ने श्री खरगे को झारखंड दौरे का आमंत्रण भी दिया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार करते हुए समयानुकूल प्रदेश आने का आश्वासन दिया।गौरतलब है कि तनवीर आलम झारखंड कांग्रेस के युवा और सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी भूमिका संगठन में लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!