Search

October 16, 2026 12:29 pm

राज्य परामर्शी संजय कुमार पांडेय के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज II अन्तर्गत निर्मित किए जा रहे विभिन्न अवयवों का किया निरीक्षण

सतनाम सिंह

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, गोवर्धन योजना माहवारी स्वच्छता प्रबंधन मॉडल पंचायत पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया

पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने के लिए निम्न कार्य किए जाने प्रस्तावित है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज II

  1. ग्राम स्तर पर छूटे हुए घरों में व्यक्तिगत/ सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण कराई जाएगी। इसके अंतर्गत जिले में स्वीकृत अबुआ आवास में ब्यक्तिगत टॉयलेट का निर्माण लाभुकों के माध्यम से की जा रही है। इसको लेकर राज्य समन्वयक द्वारा निर्देश दिया गया कि टॉयलेट के गड्ढे मानक के अनुरूप निर्माण किया जाय ताकि लंबे समय तक उपयोग में बनी रहे।
  2. ठोस कचरे का निष्पादन के तहत ग्राम स्तर पर उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे का निष्पादन हेतु नाडेप कम्पोस्ट पिट सेग्रीग्रेशन शेड सेग्रीग्रेशन बिन्स का निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही साथ ग्राम स्तर पर कचरा ढोने वाले वाहन के रख रखवा एवं संचालन की जानकारी ली गई। मुखिया द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में जल साहिया के माध्यम से की जा रही है भविष्य में इसका संचालन कार्य मनरेगा अथवा लाभुक आधारित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
  3. तरल कचरे के निष्पादन के तहत ग्राम स्तर पर प्रत्येक चापाकलों में सोखता गड्ढा का निर्माण, ग्राम में अवस्थित नली के अंतिम छोड़ पर सोखता गड्ढा का निर्माण, सड़क पर बहाए जाने वाले पानी के निष्पादन हेतु सोखते गड्ढे का निर्माण कार्य का जायज़ा लिया गया।
  4. पंचायत स्तर पर प्लास्टिक कचरे के निष्पादन हेतु प्लास्टिक कचरा पृथक्करण केंद्र का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है इस हेतु जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ की जाने की बात मुखिया द्वारा जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि उक्त केंद्र पर पंचायत स्तर पर इकट्ठा किए गए कचरे का पृथक्करण का कार्य किया जाना है।
  5. ⁠गोवर्धन योजना:- जिले के दादपुर पंचायत के सरायधेला ग्राम में निर्माणाधीन झारखंड के सबसे बड़े गोबर गैस प्लांट का निरीक्षण एवं लाभुकों के बैठक का आयोजन किया गया। यह गैस प्लांट कुल क्षमता 2000Kg का होगी और कुल 80 घरों में पाइप लाइन के माध्यम से गैस का सप्लाई किया जाएगा। निर्माण के उपरान्त अगले तीन वर्षों तक एजेंसी के द्वारा O&M का कार्य किया जाएगा तत्पश्चात् ग्राम जल स्वच्छता समिति के द्वारा की जाएगी।

उक्त संपूर्ण कार्य जनभागीदारी के साथ की जाएगी एवं संपूर्ण कार्य की निगरानी ग्रामीणों के द्वारा की जाएगी मौके पर मुखिया, वार्ड सदस्य, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक रितेश कुमार, इमरान आलम, प्रखंड समन्वयक राजकुमार मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240719 wa00201246134925823616812

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!