Search

April 26, 2026 1:05 am

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार की योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया।

सतनाम सिंह

पश्चिम बंगाल के भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा नमिता नायक बुधवार को महेशपुर पहुँची। वही भाजपा कार्यालय में पश्चिम बंगाल के प्रदेश उपाध्यक्षा नमिता नायक ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड में मोदी सरकार की योजना लोगों तक नहीं पहुँच रही है. इसको लेकर लोगों से जानकारी लेते हुए उन्हें जागरूक भी किया. उन्होंने कहा कि महेशपुर मंडल के दत्तापाडा में चाय पे चर्चा कार्यक्रम में लोगों की समस्या अनेकों सामने आयी है. यहां के लोगों को पेयजल, बिजली, सड़क व आवास योजना का लाभ भी सही तरीके से मिल नहीं रही है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, जिला अध्यक्ष रुपाली सरकार, जिला मंत्री पार्वती देवी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, पाकुड़ प्रभारी सोनी हेम्ब्रम, सवरी पाल, प्राची चौधरी, पिंकी मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

img 20231220 wa00283667129536138815445

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!