Search

May 5, 2026 4:51 am

हरियाली की ओर बढ़ते कदम: समाजिक कार्यकर्ताओं की पर्यावरण संरक्षण पहल।

छोटे कदम, बड़ा प्रभाव: एक पौधा लगाने, एक जीवन बचाने की पहल।

सतनाम सिंह

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए समाजिक कार्यकर्ता सह पीएलवी नीरज कुमार राउत, स्वास्थ्य बीमा सलाहकार सुधीर कुमार साह, और बालक देवाशीष कुमार ने प्रखंड परिसर में पौधे लगाने का एक अनोखा प्रयास किया है। इस पहल के तहत, उन्होंने अपने सामर्थ के अनुसार निरंतर पर्यावरण संरक्षण में पौधे लगाने का काम जारी रखा है और आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने छोटे-छोटे पौधों को तैयार किया और जब वे योग्य हो गए, तो उन्हें जगह चिन्हित कर लगाया गया। इस प्रकार, वे अपने छोटे-छोटे सहयोग से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान कर रहे हैं। इसी क्रम में, उन्होंने अमरूद, बेल, और पीपल के पेड़ तैयार किए और अन्य जगहों पर लगाने का काम किया। आज, उन्होंने प्रखंड परिसर में पेड़ लगाया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान करती है, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाती है कि हम सभी को पर्यावरण की रक्षा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

img 20240825 wa0001940149506278068240

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!