Search

April 27, 2025 9:20 am

शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): रविवार को निकाली गई शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किया गया था। सुबह से ही बाजार के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थे। वही घरों के छतों से भी पुलिस तैनात होकर निगरानी कर रहा था। वही बाजार में तीन बजे के बाद नो इंट्री लगाया गया था। भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह वर्जित था। पुलिस निरीक्षक अनिल गुप्ता व थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह पूरी तैयारी के साथ शांति सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देश देते देखा गया। वही बीडीओ टुडू दिलीप , सीओ मनोज कुमार भी शोभा यात्रा में शामिल हुए। वही अग्निशमन यंत्र व एम्बुलेंस की भी समुचित व्यवस्था किया गया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर