Search

April 26, 2026 7:28 pm

विद्यार्थी परिषद ने रक्तदान कर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

हर माध्यम से लोगों को करेंगे जागरूक :- अभाविप

राजकुमार भगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परीक्षा पाकुड़ द्वारा पिछले कई दिनों मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता घूम-घूम कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
इसी करी में विद्यार्थी परिषद ने रक्तदान के माध्यम से मतदान में जागरूकता लाने का प्रयास किया। विद्यार्थी परिषद के आग्रह पर परिषद् के पूर्व नगर मंत्री चंदन प्रकाश ने इस मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए रक्तदान कर लोगों को मतदान के प्रति संदेश दिया।
नगर मंत्री हर्ष भगत ने बताया कि विद्यार्थी परिषद जनसंपर्क के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद के माध्यम से नुक्कड़ नाटक,युवा चौपाल के साथ-साथ रक्तदान के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया है।
विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि हमारी प्रयास है कि अलग-अलग माध्यमों से हम विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक अपना संदेश पहुंच सके ताकि लोग अपना उचित प्रतिनिधि चुने जिससे आने वाले 5 सालों में पाकुड़ में विकास की स्थिति सुधर सके।
मौके पर विशाल भगत,सत्यम भगत,सानू रजक,रानी साहा संग अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!