Search

May 9, 2026 11:50 pm

मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सहयोग करेंगे छात्र, छात्राएं।

बीडीओ की अध्यक्षता में स्कूली छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय दुर्गापुर एवं राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया सभागार में अलग-अलग सहायक निर्वाचन निबंध पदाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक कर सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया तथा इस कार्य के लिए बीएलओ द्वारा चिन्हित स्कूली बच्चों का हौसला अफजाई किया। जानकारी के अनुसार पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर चार चार स्कूली बच्चों द्वारा लोकसभा चुनाव के मतदान दिवस पर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्रों में बीएलओ की उपस्थिति में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सहयोग करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने कहा कि यह पहला मौका है कि बच्चे भी चुनाव को लेकर उत्साहित हैं और स्वेच्छा से सहयोग की भावना रखते हैं। देश के पर्व में सभी वर्गों को हिस्सेदारी लेने का हक है और उम्मीद है कि भविष्य के बनने वाले मतदाता ये बच्चे अपना जिम्मेदारी बखूबी समझेंगे। 01 जून को सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक दिन भर होने वाले चुनाव में मतदान केंद्र पर सहयोग की भावना रखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्कूली बच्चों को धन्यवाद दिया। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्सीला सोरेन,बीपीआरओ त्रिदीप शील सहित दर्जनों बीएलओ एवं स्कूली छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!