राजकुमार भगत
Also Read: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की दौड़ में झिकरहटी पूर्वी, केंद्रीय दल ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
पाकुड़ । आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए आजसू उम्मीदवार चुनाव लड़े इसकी बात आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष बात रखी । आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आलमगीर आलम के साथ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित गहन विचार विमर्श किया । इसके साथ ही पंचायत एवं बूथ कमिटी से संबंधित जानकारी हासिल की । आजसू सुप्रीमो ने कहा कि एनडीए गठबंधन पाकुड़ विधानसभा सहित झारखंड में उम्मीदवार पूरी ताकत और मजबूती से चुनाव लड़ेगा। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि सांगठनिक क्षमता के मददेनजर आजसू पार्टी की नीतियों और उसके विचारधारा को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और हर जनता के दुख दर्द में उसके बराबर के भागीदारी बने की कोशिश करूंगा।





