(प्रशांत मंडल)
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को लिट्टीपाड़ा थाना का निरीक्षण कर थाना प्रभारी अरुणिमा बागे को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने पुरे थाने परिसर में घूमकर बारीकी से अवलोकन किया तथा थाना परिसर सहित बिल्डिंग का रख रखाव एवं साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध कार्य को थाना क्षेत्र में रोकने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया।








