Search

May 10, 2026 9:53 pm

शांति और भाईचारे के साथ मनाएं मोहर्रम का पर्व, पुलिस अधीक्षक।

शांति व्यवस्था भंग होने पर की जाएगी आवश्यक कारवाई,पुलिस अधीक्षक।

सतनाम सिंह

पाकुड़। मोहर्रम पर्व की सारी तैयारियां मुस्लिम भाइयों की तरफ से पूरी हो चुकी है। पाकुड़ नगर में प्रातः काल से ही हुसैन से संबंधित धार्मिक संदेश माइक के माध्यम से दिए जा रहे हैं। इस बीच पाकुड़ पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले वासियों से शांति और सद्भावना के साथ पर्व मनाए जाने को लेकर आग्रह किया है। पाकुड़ पुलिस ने सूचना जारी कर जिले के आम नागरिकों से आग्रह किया है कि मोहर्रम के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस का शांति व्यवस्था कायम हेतु मदद करें ।कोई भी ऐसी बातें या अनर्गल पोस्ट ना करें जो तथ्य विहीन हो। पाकुड़ पुलिस की सोशल मीडिया साइट पर कड़ी निगरानी की जा रही है। पाकुर पुलिस ने आग्रह किया है फेसबुक, इंस्टाग्राम, युटुब, व्हाट्सएप, ट्विटर, कोई ऐसी पोस्ट ना करें जो किसी धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला हो या तथ्य विहीन हो। यदि ऐसा होती है तो संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पाकुड़ पुलिस ने जिले वासियों से अनुरोध किया है किसी भी तरह की संदेश अथवा घटना दुर्घटना बिना किसी भय के तुरंत अपनी नजदीकी थानों में दें अथवा डायल 100 या 112 कॉल करें। ताकि पुलिस आपकी तुरंत मदद कर सके अथवा किसी बड़ी घटना को होने से बचा सके। पाकुड़ पुलिस ने आम लोगों आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दे। अफवाह से शांति व्यवस्था भंग होती है अतः अनर्गल बातों से बचे, शांति और सद्भावना पूर्ण भाव से मोहर्रम बनाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!