Search

May 9, 2026 5:49 pm

स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ ,जिले को कूड़ा मुक्त बनाने का संकल्प।

इकबाल हुसैन

पाकुड़। महेशपुर प्रखंड से शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और इसे जनांदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि हर नागरिक कचरे के पृथक्करण को आदत बनाए और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कर नगर परिषद के वाहनों में ही डालें। उन्होंने कहा कि कचरे को सड़क पर फेंकना बंद करना होगा तभी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण संभव है।
अभियान 2 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष अभियान का थीम “स्वच्छोत्स्व 2025” रखा गया है। इसमें पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर विकास एवं आवास, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग सहित सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

img 20250919 wa00384444782736558088265

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!