एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का तांडव से ग्रामीण डरे सहमे से है. वही ताजा मामलामहेशपुर थाना अंतर्गत सिराजपुर गांव में बीते रविवार की देर रात को अज्ञात चोरों द्वारा छहः लोगों का ऐंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को ग्रामीण बिजली नहीं रहने के कारण परेशान होकर कोई घर, छत व बाहर सो रहे थे. इसी दरम्यान देर रात को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा एक के बाद एक कर छहः लोगों का मोबाइल फोन चोरी कर ली गई. जिसमे से सिराजपुर गांव निवासी अरफाज शेख, आरफीन शेख, माधव माल, नईमुद्दीन शेख, सबीना बीबी व नईमुल शेख का मोबाइल फोन चोरी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना करीब 20 दिन पहले भी ग्रामीणों की 8 मोबाइल फोन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.
Related Posts
Also Read: फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।





